Indore News: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 70 लाख के गहने चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

arrest

Indore News :  इंदौर जिले की लसूडिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जब पुलिस ने सुने घर में चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 70 लाख के गहने बरामद किए गए हैं। जिसमें सोना, चांदी समेत हीरे के जेवर शामिल है। बता दें कि पुलिस भेष बदलकर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल, सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जानें पूरा मामला

दरअसल, गुलाब बाग कॉलोनी में रहने वाले अर्पित के घर अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद फरियादी की शिकायत पर जांच टीम का गठन किया गया। साथ ही, सीसीटीवी कैमरे की तलाशी ली गई। मुखबिर की मदद और तकनीकी संसाधनों का सहारा लेकर पुलिस को जानकारी मिली कि फरियादी का पूर्व ड्राइवर अपने साथियों के साथ इस घटना को अंजाम देने आया था। जिसके बाद सभी अलग-अलग शहरों में फरार हो गए थे।

इस प्रकार किया गिरफ्तार

वहीं, पुलिस की टीम ने आरोपियों को तलाश करने रीवा, गोरखपुर, बैतूल और रायसेन रवाना हुई। टीम ने सब्जीवाला, फेरीवाला का भेष बनाकर आरोपियों की रेकी की। जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी चोरी का माल बांटने के मकसद से स्कीम नंबर 78 में इकट्ठा हुए हैं। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

[dgv_vimeo_video id=”843464312″]

[dgv_vimeo_video id=”843464546″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews