Indore News: नौकर ने ही लगाई मालिक की तिजोरी में सेंध, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे, चोरी का सामान जब्त

shahdol News

Indore News : मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से चुराया गया सामान जब्त किया गया है। जिसकी कीमत 40 लाख रुपये बताई जा रही है। फिलहाल, सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में शिकायत दर्ज कर ली गई है। साथ ही उनसे पूछताछ की जा रही है। आइए जानते हैं पूरा मामला विस्तार से…

विजयनगर थाना क्षेत्र का मामला

दरअसल, घटना विजयनगर थाना क्षेत्र की है, जहां घर के नौकर ने ही अपने मालिक के घर में ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान उसने अपने 4 साथियों के साथ मिलकर सोना-चांदी के सामान पर हाथ साफ किया और मौके से फरार हो गया। जिसके बाद मालिक ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई, जिसपर पुलिस ने टीम का गठन कर तत्परता से मामले में शामिल नौकर दौलत राम, कमलेश, गोपाल, शंकर और अंकेश को गिरफ्तार कर लिया है जोकि राजस्थान के रहने वाले हैं। बता दें कि 1 महीना पहले ही दौलत राम को नौकरी पर रखा गया था।

जांच में हुआ ये खुलासा

बता दें कि घटना 18 और 19 मार्च के बीच देर रात की है। जब घर पर कोई नहीं था। इस दौरान डॉक्टर दंपति के घर ताला तोड़कर चोरी की गई थी। पुलिस की जांच-पड़ताल में इस बात का खुलासा हुआ कि घर के नौकर ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। जिसके बाद उसकी तलाश शुरू कर दी गई लेकिन वह जिले से बाहर था। वहीं, मुखबिर की सूचना पर उसे उदयपुर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान अपना अपराध कबूल कर लिया। साथ ही अपने साथियों के नाम भी बताए। फिर उसके चार अन्य साथियों को भी पकड़ लिया गया है जोकि चोरी के सामान को दलाल के माध्यम से रतलाम में बेचने वाले थे।

[dgv_vimeo_video id=”925777013″]

इंदौर, शकील अंसारी

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews