Indore पुलिस की कार्रवाई, चाकू की नोक पर हमला करने वाले दो नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

Indore

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के बाणगंगा इलाके में देर रात एक गॉर्ड से चाकू की नोक पर रुपए और मोबाइल लूटने का मामला सामने आया था। इस घटना में पुलिस के मुताबिक 6 लोगों के शामिल थे। हालांकि, पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

2 नाबालिक समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

बाणगंगा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने गॉर्ड के पैर में चाकू मार कर मोबाइल और रुपए लूटने की घटना को अंजाम दिया। वहीं घायल गॉर्ड को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया। वहीं पुलिस ने मामले में देर रात ही दो नाबालिकों सहित चार बालिक आरोपियों को पकड़ लिया। बाणगंगा पुलिस के मुताबिक, घटना पोलोग्राउंड की है। फिलहाल, सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

1 अपराधी हिस्ट्रीशीटर

एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में दो नाबालिक और चार बालिक अपराधी शामिल है। बालिक में 1 अपराधी सदर बाजार इलाके का रहने वाला हिस्ट्रीशीटर बदमाश है और अन्य तीन आरोपी परदेसी पुरा के रहने वाले हैं। वहीं पकड़े गए आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”936236390″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews