इंदौर पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाली गैंग के 6 सदस्यों को किया गिरफ्तार

indore police

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ गाँधीनगर पुलिस ने बडी कार्रवाई करते हुए दुकानों से मोबाइल चोरी करने वाली गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है साथ ही पुलिस ने आरोपी से 60 चोरी के मोबाइल और एसेसरीज जब्त की है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, गांधी नगर पुलिस द्वारा रात्रि गश्त के दौरान 03 संदिग्ध लोग गाँधीनगर चौराहे पर मिले जिनसे पूछताछ करने पर वह घबराह कर भाग गये भागते समय उनकी जेब से एक मोबाइल गिरा जो बिल्कुल नया था संदेह होने पर तुरंत एक टीम का गठन किया गया जिसमें आरोपी की तलाश करने के दौरान तीन संदिग्ध गांधी नगर चारौहा पर चौकीदार की टपरी में सोते हुये पाए गए जिनसे पूछताछ पर पहले 04 बाद मे सिलसिलेवार कई मोबाइलों की चोरी करना कबूल किया। वहीं पुलिस द्वारा पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ करने पर बताया कि उनके साथ मे अन्य साथी भी वारदात में शामिल थे जिन्हें भी टीम द्वारा तलाश कर पकड़ने पर आरोपियों के कब्जे से चोरी गये 60 मोबाइल जप्त किये गये है।

[dgv_vimeo_video id=”897187138″]

वहीं पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम आकाश, विष्णु कटारे, विष्णु डाबर, बंटी, बबलू और इमरान होना बताया जिनसे अन्य चोरी की घटना के बारे में पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है बहरहाल सभी आरोपी देवास जिले के बताए जा रहे है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”897185852″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews