Indore क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता, IPL क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे 8 लोगों को किया गया गिरफ्तार

Indore क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता, IPL क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे 8 लोगों को किया गया गिरफ्तार

Indore News : इन दिनों देशभर में IPL की धूम है। इसी बीच इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, टीम ने IPL क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वाले 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 22 मोबाइल, 17 चेकबुक, 5 लैपटॉप, 21 पासबुक, 31 एटीएम, 21 सिमकार्ड, 1 लाख 10 हजार नगद सहित एक रजिस्टर बरामद किया गया है। जिसमें ऑनलाइन सट्टे का हिसाब-किताब पाया गया है जोकि करोड़ों रुपए का लेखा-जोखा है। आइए जानते हैं विस्तार से…

IPL Satta Crime

लसूडिया थाना क्षेत्र का मामला

दरअसल, क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लसूडिया थाना क्षेत्र के एक फ्लैट में कुछ व्यक्ति लैपटॉप एवं मोबाइल के माध्यम से आईपीएल मैच सहित अन्य खेलों मे ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे है। जिसपर पुलिस टीम का गठन कर मौके पर दबिश दी गई और 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनकी पहचान माधव बंसल, तीर्थ सैनी, नितिन, राहुल राठौर, देवेंद्र सिंह चौहान, विशाल, लक्ष्य सैनी और अंकित प्रजापति के रुप में की गई है।

पूछताछ में हुआ ये खुलासा

वहीं, आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि फ्लैट से Lotus 365 वेबसाइट के माध्यम से विभिन्न खेलों में ग्राहकों की आईडी बनाकर आईपीएल के मैच में सट्टा खिलया जा रहा था। आरोपियों द्वारा फर्जी नाम से मोबाइल के सिम कार्ड और बैंक अकाउंट खुलवाकर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के माध्यम से पैसा ट्रांसफर किया जाता था। साथ ही इस बात का भी खुलासा हुआ है कि दुबई के साथ देश के कई राज्यो में इस तरह का नेटवर्क फैला हुआ है। जिसमें दिल्ली, राजस्थान, नोएडा, रायपुर, दुर्ग, भिलाई, गुजरात और महाराष्ट्र का नाम शामिल है।

एडिश्नल डीसीपी ने दी ये जानकारी

फिलहाल, पकड़े गए सभी 8 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न मामलों में शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस द्वारा इस बात का खुलासा करने का प्रयास जारी है कि इस खेल में और कितने लोग एक्टिव हैं। वहीं, ऐसी गतिविधयों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है- राजेश दंडोतिया, एडिश्नल डीसीपी, क्राइम ब्रांच

[dgv_vimeo_video id=”930593414″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews