हाई अलर्ट के बीच हथियारों का जखीरा बेचने आया तस्कर गिरफ्तार, 10 पिस्टल व ज़िंदा राउंड जब्त

मध्य प्रदेश में भी हाई अलर्ट है पुलिस और प्रशासन केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर मॉंकड्रिल की तैयारी में है ऐसे में पुलिस ने हथियार तस्कर को पकड़कर अपनी सतर्कता जाहिर की है
Indore Crime Branch

Indore News : पहलगाम हमले के बाद से पूरे देश में हाई अलर्ट है पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां हर अवांछित गतिविधि और संदिग्ध व्यक्ति पर नजर बनाये हुए है इसी क्रम में इंदौर पुलिस ने एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है जो हथियारों का जखीरा लेकर आया था और ग्राहकों का इन्तजार कर रहा था।

इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के जखीरे के साथ बड़वानी जिले के एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकडे गए आरोपी से पुलिस ने 10 पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की है।

डीसीपी क्राइम राजेश त्रिपाठी ने मीडिया को जानकरी देते हुए बताया कि इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इंदौर के तीन इमली चौराहा पर एक बाइक सवार बदमाश हथियारों का जखीरा लेकर आया है और बेचने के लिए ग्राहकों का इन्तजार कर रहा है।

आरोपी के पास मिली 10 अवैध पिस्टल 

सूचना पर पुलिस की टीम ने बाइक सवार बदमाश की घेराबंदी कर पकड़ लिया,  तलाशी लेने परआरोपी के पास से दस पिस्टल और दो जिंदा कारतूस मिले जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया,  पुलिस द्वारा आरोपी से नाम पता पूछने पर अपना नाम हिरमल चौहान निवासी बड़वानी जिले का होना बताया।

पुलिस तलाश रही नेटवर्क 

पुलिस ने बताया कि आरोपी बहुत अधिक पढ़ा लिखा नहीं है, उसने पूछताछ में बताया है कि वो अलग अलग जगह से हथियार खरीदकर लाता है और फिर बेचता है पुलिस उसका नेटवर्क पता कर रही है और ये भी पता लार रही है कि वो इंदौर में किसे अवैध हथियार बेचने आया था ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews