5 हजार के इनामी चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

indore

Indore News : इंदौर के परदेशीपुरा पुलिस ने किराना दुकान में चोरी करने के मामले में करीब तीन साल से फरार एक चोर को पकड़ा है आरोपी हलवाई का काम करने लगा था और इस पर पांच हजार का इनाम भी घोषित था आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने जाल फैलाकर गिरफ्तार कर लिया है।

यह है मामला

बता दें कि आरोपी आरोप करने के बाद इस बात को ना भूले की पुलिस उसके किए अपराध से बेखबर हो गई है साल दो साल या तीन लेकिन दर्ज हुए मुकदमे को लेकर पुलिस अपराधी तक पहुँचने में देर आती है लेकिन दुरुस्त आती है जैसा खाद्य पदार्थ ओर अन्य सामान की चोरी करने वाले को पुलिस परदेशीपुरा ने पकड़ा है दरअसल मामला परदेशीपुरा थाना क्षेत्र का है ये अपराध साल 2021 में एक किराना दुकान में घटित हुआ था चोरी हुई थी हुई घटना में तेल घी की डिब्बों के साथ बड़ी मात्रा में ड्रायफ्रूट्स चोरी हुए थे मामले में पुलिस ने लंबे समय से फरार आरोपी जितेंद्र उर्फ जितेश मीणा को पकड़ा है आरोपी के कब्जे से चोरी गया माल भी मिला है आरोपी चोरी के बाद शहर छोड़कर चला गया था और हलवाई का काम करने लगा था आरोपी पर पांच हजार का इनाम भी घोषित था।

परदेशीपुरा थाना प्रभारी पंकज द्विवेदी ने बताया कि पुलिस ने फरार इनामी आरोपी को जिस पर 5 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था तरकीब लगाकर पकड़ा गया है आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है आशंका है की जल्द और भी वारदातो के खुलासे हो सकते है। कुल मिलाकर एक बार फिर ये बात साबित हुई कि आरोपी खुद को कितना ही चालाक समझे लेकिन पुलिस की सोच के आगे शून्य ही रहेगा।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”888641411″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews