Indore News: चोरी कर फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपए से ज्यादा के सामान भी जब्त

indore police

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में रोजाना चोरी की वारदात में आरोपी की गिरफ्तारी को खबर सामने आई रही है। इसी सिलसिले में शहर की एमआईजी थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक चोर को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने उसके पास से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है।

महिला ने थाने में की शिकायत

दरअसल, एमआईजी थाना इलाके में रहने वाली फरियादी कनुप्रिया जैन ने 20 मार्च को थाने पहुंचकर अपने घर हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर आई थी। इस दौरान फरियादी महिला ने पुलिस को बताया कि चोर ने तिजोरी का तोड़कर उसमें रखे सोने, चांदी और डायमंड की ज्वैलरी को लेकर फरार हो गया था। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लेने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

8 लाख रुपए से ज्यादा के सामान जब्त

एमआईजी पुलिस थाने की पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान घटना में शामिल एक आरोपी दीपक उम्र 26 साल निवासी भोपाल को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही आरोपी दीपक के पास से सोने चांदी के जेवर समेत मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई लोहे के औजार को जब्त कर लिया गया। वहीं आरोपी के पास से बरामद सामान की कीमत लगभग 8 लाख 55 हजार रुपए बताई जा रही है।

आरोपी ने पूछताछ के दौरान एक और तथ्य उजागर किया है। आरोपी को नशा करने का शौक है और अपने इस शौक को पूरा करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता है- अभिनव विश्वकर्मा, डीसीपी, इंदौर।

[dgv_vimeo_video id=”926607650″]

[dgv_vimeo_video id=”926607861″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews