इंदौर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, साजिश के तहत अपने ही घर में चोरी की घटना को दिया था अंजाम

Indore

Indore News: इंदौर में चोरी का एक अजब मामला सामने आया है। जहां पर एक शख्स ने एक साजिश के तहत अपने ही घर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिसे लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की हुई सोने चांदी के जेवरात समेत नकदी बरामद की है।

आरोपी के बेटे ने थाने में दर्ज कराई थी रिपोर्ट

आपको बता दें इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया कि वह अपने नानी के यहां गया था और जब नानी के घर से आया तो उसे कमरे का दरवाजा टूटा हुआ मिला। घर में रखी हुई सोने चांदी की जेवरात समेत नकदी गायब थी। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की तफ्तीश में जुट गई थी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी का पता लगाने का प्रयास कर रही थी। वहीं सोमवार को चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस की।

19 लाख रुपए नकदी और सोने चांदी के जेवरात बरामद  

वहीं टेक्निकल एविडेंस के आधार पर पुलिस इस नतीजे पर पहुंची की फरियादी के पिता संजय ने ही घटना को साजिशन अंजाम दिया था। तफ्तीश में पुलिस को यह जानकारी हाथ लगी है कि जिस व्यक्ति के घर में चोरी हुई थी, उसी ने ही अपने घर में साजिश कर रुपए को चोरी होना बताया था, क्योंकि उसके ऊपर कर्जदारियां और उधारियां लगातार बढ़ती जा रही थी। आपको बता दें जिस व्यक्ति के यहां चोरी हुई थी, वह एक बिल्डर था और उसकी लगातार उधारी बढ़ती जा रही थी। घर में रखे रुपए और सोने के जेवरों को चोरी दिखा कर वह अपने कर्जदारों से बचना चाह रहा था। हालांकि पुलिस ने आरोपी संजय को गिरफ्तार करते हुए 19 लख रुपए नकद और सोने चांदी के जेवरात बरामद कर लिए हैं। वहीं पुलिस अब आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करते हुए मामले को आगे बढ़ा रही है।

पुलिस ने दी यह जानकारी

आरोपी संजय को लेकर एडिशनल डीसीपी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी रियल स्टेट में खरीदने और बेचने का काम करता है और अलग-अलग डील में बहुत सारी देनदारी आरोपी के ऊपर हो गई थी। जिसे वह न चुकाने के उद्देश्य से उसने इस घटना को अंजाम दिया।

[dgv_vimeo_video id=”897741184″]

[dgv_vimeo_video id=”897741507″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews