
Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में अपराधों की संख्या कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। यहां आए-दिन ऐसी घटनाएं सामने आती है, जो लोगों के दिलों में डर का माहौल पैदा करती है। उसके लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके बावजूद, बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। हर वक्त कोई-ना-कोई मुद्दा मीडिया में चर्चा का विषय बना रहता है। जिसका एक ताजा मामला आज ही सामने आया है, जब पुलिस ने नशे का व्यापार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।
संयोगितागंज थाना क्षेत्र का मामला
दरअसल, मामला संयोगितागंज थाना क्षेत्र के शुक्ला नगर का है। जब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमार कार्रवाई करते हुए 1 किलो से अधिक गांजे के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि यह कार्रवाई ऑपरेशन नशे पर प्रहार के तहत की गई है। फिलहाल, उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है।
एडिशनल डीसीपी ने कही ये बात
एडिशनल डीसीपी रामसनेही मिश्रा ने बताया कि आरोपी रिकॉर्ड धारी है। पहले भी अवैध शराब बिक्री को लेकर उसपर प्रकरण दर्ज है। फिलहाल, मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई के साथ ही पकड़े गए आरोपी से अवैध मादक पदार्थ के बारे में पूछताछ की जा रही है। साथ ही इसका पता लगाने की कोशिश जारी है कि इस चेन में कितने लोगों की संलिप्तता है।
[dgv_vimeo_video id=”1012719968″]
इंदौर, शकील अंसारी
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

