मंदिर में चोरी करने वाले चार चोरों को इंदौर पुलिस ने किया गिरफ्तार

indore news

Indore News : इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में चोरी की नियत से मंदिरों को निशाना बनाने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है पकड़े गए चोरों से पुलिस ने मंदिर से चुराई गई दान पेटी सहित मशरुका बरामद किया है वहीं अब पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

क्या है पूरा मामला

हीरानगर इलाके में चोरों ने तीन मंदिर में धावा बोलकर दान पेटी चुरा ले गए पुलिस ने तीनों चोरियों के मामले में एक प्रकरण दर्ज किया जिसमें तीनों ही मंदिर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए ओर सीसीटीवी फुटेज में कुछ युवक इस वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दिए। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके पास से पुलिस ने चोरी की हुई दान पेटी के साथ ही चोरी की राशि भी बरामद की है।

वहीं गिरफ्त में आए आरोपियों से अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ की जा रही है पकड़े गए आरोपियों को लेकर राम सनेही मिश्रा ने कहा कि दो आरोपी बालिग है और दो की उम्र को लेकर पता लगाया जा रहा है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”912263299″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews