
Arrest
Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर पुलिस को सफलता हाथ लगी है, जहां एक पीड़िता की शिकायत पर रैपीडो चलने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए। फिलहाल, उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में शिकायत दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
राव थाने का मामला
यह घटना राव थाना क्षेत्र का है, जहां रहने वाली पीड़िता ने थाने जाकर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही उससे पूछताछ की जा रही है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर पीड़िता की शिकायत पर आरोपी रेपीडो चालक के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
ये रही पूरी घटना
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता इवेंट कंपनी से जुड़ी हुई थी। उसने सरवटे बस स्टेशन तक जाने के लिए रैपीडो पर एक गाड़ी बुक की। रेपीडो की ओर से अंकित पाटीदार नाम का ड्राइवर गाड़ी लेकर पीड़िता को पिकअप करने के लिए पहुंचा। तभी से अंकित और पीड़िता की बातचीत होने लगी और आएदिन दोनों साथ में भी घूमने लगे। इस दौरान अंकित ने पीड़िता को कहा कि वह उससे शादी करेगा। उसके बाद उसे घुमाने के लिए कार से ले गया और कार में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। केवल इतना ही नहीं उसने जल्द ही शादी करने का भी आश्वासन दिया। लेकिन जैसे ही युवती शादी की बात करते तो वह टाल देता। तभी पीड़िता को पता चला कि उसका एक बच्चा है, जिसकी तबीयत काफी खराब है। जिसके बाद अंकित ने बच्चे की बीमारी के लिए ढाई लाख रुपए मांगे। पीड़िता उसकी बातों में आ गई और उसने ढाई लाख रुपये अंकित को दे दिए। रुपए लेने के बाद अंकित ने फोन बंद कर लिया और वह पीड़िता से दूरी बनाने लगा।
[dgv_vimeo_video id=”1005380821″]
इंदौर, शकील अंसारी
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

