इंदौर पुलिस ने 2 लाख रुपये की एमडी ड्रग के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया, ऑटो चालक है आरोपी

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पंढरीनाथ निवासी युसुफ को दबोचा और जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 22.47 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद हुई।
MD drug seized in Indore

MD drug seized in Indore

इंदौर में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर को एक और सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच की टीम ने चेकिंग के दौरान पत्थर गोदाम मेन रोड से एक शातिर तस्कर को 22.47 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जब्त ड्रग्स की बाजार में कीमत करीब दो लाख रुपये बीस हजार बताई जा रही है। पकड़ा गया आरोपी ऑटो चालक है पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी से सप्लायरों के नेटवर्क के बारे में कड़ाई से पूछताछ शुरू कर दी है।

22.47 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स एक साथ पकड़ा तस्कर 

​इंदौर शहर में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस कमिश्नरेट के निर्देश पर क्राइम ब्रांच की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है जानकारी के मुताबिक इसी कड़ी में चेकिंग के दौरान क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि पत्थर गोदाम मेन रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है।​ पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पंढरीनाथ निवासी युसुफ को दबोचा और जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 22.47 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद हुई।

पुलिस खंगाल रही आपराधिक रिकॉर्ड 

युवक के पास से मिली  22.47 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स जी अंतरराष्ट्रीय कीमत 2 लाख 20 हजार रुपये है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी युसुफ महज चौथी क्लास तक पढ़ा-लिखा है आरोपी पर पहले से ही एरोड्रम, सेंट्रल कोतवाली और तेजाजी नगर थानों में सट्टे-जुए के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं,पुलिस आरोपी के पुराने रिकॉर्ड खंगाल रही है।

शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews