
Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले की राऊ पुलिस टीम द्वारा 30 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले आरोपी को महज 2 घंटे में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिसमें आरोपी फरियादी की कंपनी का कर्मचारी था कंपनी मालिक का कर्जा चुकाने और कारोबार शुरू करने के लिए फिरौती की मांग की थी।
क्या है पूरा मामला
राऊ पुलिस थाने में फरियादी अंकित पाटीदार ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके कंपनी के मालिक को मारने की धमकी और पैसे की मांग का एक मैसेज उन्हे एक अज्ञात नंबर से मिला है, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई, और लोकेशन के आसपास संदिग्धों की तलाशी के दौरान एक व्यक्ति मिला जिससे सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया गया है, वहीं गिरफ्त में आए आरोपी का नाम महेन्द्र सिंह पिता गोकुल लोधी निवासी जबलपुर है आरोपी ने अपनी बहन के नाम पर लिए गए नंबर से धमकी दी थी, जिसे पुलिस ने बरामद किया है।
एसीपी रुबीना मिजवानी ने बताया कि मैसेज कर रुपया मांगे जाने वाले आरोपी की कहानी यूँ है कि पहले उसी घर में नौकरी करता था और मालिक से 15 हजार रुपये उसने लिए मालिक ने जब काम से निकाला और दिए गए रुपये मांगे तो धमकीभरा मैसेज कर 30 लाख रुपये मांगे नही देने के एवज में जान से मारने व अन्य प्रकार की धमकी मोबाइल के जरिये मैसेज करते हुए अपराध किया। आरोपी ने अपनी बहन के मोबाइल से धमकी भरा मैसेज फरियादी को किया था।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”913301800″]
