
Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में बदमाशों द्वारा रंगदारी वसूली का मामला सामने आया है। दरअसल, द्वारिकापुरी थाना में लिस्टेड एक बदमाश द्वारा व्यापारी से 2 लाख रूपए की रंगदारी की मांग की गई थी। इस दौरान बदमाश ने व्यापारी को फोन पर धमकाकर रंगदारी की मांगी थी। फिलहाल, मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी को पकड़ने में पुलिस कामयाब हो गई।
20 दिन पहले जमानत पर हुआ था रिहा
इंदौर के द्वारिकापुरा थाना क्षेत्र के कुख्यात आरोपी जमानत पर छूटने के बाद एक और अपराध को अंजाम दिया। इस दौरान उसने व्यापारी से लाखों रूपए की रंगदारी की माँग की। आपको बता दें उस पर पहले से ही हत्या जैसे संगीन मामलों के अलावा दर्ज भर अन्य अपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, एडिशनल डीसीपी आनन्द यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में लिस्टेड बदमाश नारू उर्फ नारायण ने इलाके में ही रहने वाले फरियादी से दो लाख रूपए की रंगदारी मांगी थी। आरोपी 20 दिन पहले ही हत्या के एक मामले में जमानत पर रिहा हुआ है।
विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज
एडिशनल डीसीपी ने आगे बताया कि बदमाश नारू पर पहले से ही दो हत्याओं सहित एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। वहीं, आरोपी को जब पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची तो उसके परिवारजनों द्वारा पुलिस के साथ झूमा झटकी की गई। फिलहाल, द्वारकापुरी थाना पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर अवैध वसूली सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कल लिया है।
[dgv_vimeo_video id=”951928744″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
