
Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा किया गया। चंदन नगर थाने की पुलिस ने लूट के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटा हुआ मंगलसूत्र बरामद कर लिया है।
ये है पूरा मामला
चंदन नगर थाना इंदौर में 15 जनवरी की रात्रि थाने पर सूचना मिली थी के सुनीता भावसार नामक महिला के साथ मंगलसूत्र लूटने की घटना हुई है महिला के साथ हुई घटना को लेकर एसीपी नंदिनी शर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला मूल रूप से धार की रहने वाली हैं और इंदौर अपनी बेटी के घर आई थी सब्जी लेने जा रही थी इस दौरान यह घटना घटी मामले में एक टीम बनाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं आरोपी का नाम पीयूष प्रजापति बताया जा रहा है। वहीं मंगलसूत्र लूटने के बाद आरोपी ने अपनी दादी के जरिए झूठ बोलकर मंगलसूत्र को सुनार की दुकान पर गिरवी रख दिया था।
[dgv_vimeo_video id=”904750301″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
