लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तीन बदमाशों को इंदौर पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाँच में जुटी पुलिस

मुख्य आरोपी भूपेंद्र रावत बिहार का इनामी बदमाश निकला जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा हैं तीनो आरोपियों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
indore news

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के लसूडिया थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पकड़े गए तीनो में एक आरोपी भूपेंद्र सिंह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हैं यह आरोपी लसूडिया क्षेत्र के बाईपास पर एक थार गाड़ी से घूम रहा था जो एक शराब के ट्रक को हाईजैक करना चाह रहा था लेकिन उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पकड़े गए आरोपियों से तीन देशी पिस्टल भी जब्त की गई है।

डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात सूचना प्राप्त हुई थी कि एक काले रंग की थार गाड़ी में तीन अपराधी किसी शराब ट्रक को हाईजैक करने के इरादे से बाईपास पर घूम रहे हैं जिनके पास हथियार भी मौजूद है सूचना के बाद एक् टीम बनाई गई और आवश्यक तैयारी के साथ पुलिस बदमाशों के पीछे लग गई जैसे पुलिस मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची। वहां थार गाड़ी को रोका जिसमें तीन आरोपी बैठे हुए थे जब उनका नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम भूपेंद्र सिंह पिता ज्ञान सिंह रावत निवासी ब्यावर जिला राजस्थान, दूसरे ने आदेश पिता जगदीश चौधरी निवासी अजमेर राजस्थान, वहीं तीसरे ने दीपक पिता सोहन सिंह रावत निवासी अजमेर राजस्थान होना बताया। जब उनकी अलग-अलग तलाशी ली गई तो उनके कमर में लगी तीन देशी पिस्तौल बरामद की है।

पकड़ा गया लॉरेंस विश्नोई गैंग का गुर्गा

पुलिस ने जब इन से सख्ती से पूछताछ की गई तो इन्होंने बताया कि यह एक शराब के ट्रक को हाईजैक करने की नीयत से घूम रहे थे उसमें मुख्य आरोपी भूपेंद्र रावत बिहार का इनामी बदमाश निकला जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा हैं तीनो आरोपियों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पूछताछ में जुटी पुलिस

डीसीपी ने आरोपियों के बारे में बताया कि तीनों पर कई अपराध दर्ज हैं और भूपेंद्र पहले भी कई बार अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग मामलों में पकड़ा जा चुका है फिलहाल पुलिस अब इनसे पूछताछ करने में जुटी हुई है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1034926091″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews