इंदौर : सिलसिलेवार राहगीरो से मोबाईल लूट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस क्राइम ब्रांच ने पकड़े दो और आरोपी, जुड़े थे तस्करी के अपराधों से

INDORE NEWS : इंदौर पुलिस ने सिलसिलेवार राहगीरो से मोबाईल लूट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, आरोपियों ने थाना परदेशीपुरा क्षेत्र में मोबाईल लूट की घटना को अंजाम दिया था, यह आदतन आरोपी दोपहिया वाहन द्वारा पीछे से आकर लूट कर घटना को अंजाम देते थे। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल व लूटा हुआ मोबाईल बरामद किया है।

घटना को दिया था अंजाम 

घटना के अनुसार 07 फरवरी  को रात 9 बजे फरियादी अपने घर आने के दौरान भंडारी ब्रिज के नीचे राजकुमार सब्जी मंडी के पास से जा रहा था तभी मोटरसाईकिल से अज्ञात लडके पीछे से आये और फरियादी का फोन झपट्टा मारकर छीन कर ले गये। इस घटना पर थाना परदेशीपुरा में अपराध धारा 392 भादवि का अपराध पंचीबद्ध हुआ था।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई 

क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीम को मुखबिर से सूचना मिली की  शहर में मोबाईल लूट की वारदात करने वाले आरोपी थाना परदेशीपुरा क्षेत्र में घूम रहे है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते क्राईम ब्रांच व थाना एम.आई.जी की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को घेराबंधी कर पकड़ा जिसका नाम पता पुछने पर (1). रोहित पिता दुर्गा सिंह उम्र 21 साल निवासी भंवानी नगर इन्दौर (2). निखिल डाबी पिता मुकेश डाबी उम्र 20 साल निवासी श्रीकृष्ण एन्केलव सांवेर का होना बताया । आरोपी ने पूछताछ में उक्त घटना को करना स्वीकार किया है । आरोपियों से अभी और पूछताछ की जा रही है जिसमें और भी वारदातों के खुलासा होने की भी संभावना है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews