इंदौर पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

Indore News

Indore News: इंदौर पुलिस ने मादक पदार्थ के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। जहां परदेशीपुरा पलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मादक पदार्थ बरामद किया है। बताया जा रहा है कि दोनों बदमाशों की दोस्ती जेल में ही हुई थी। जिसके बाद से दोनों मादक पदार्थ की तस्करी करने लगे थे।

64 हजार रुपए बताई जा रही मादक पदार्थ की कीमत

इंदौर परदेशीपुरा पुलिस द्वारा राहुल ठाकुर और यश कश्यप नामक दो बदमाशों को पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि दोनों बदमाशों की मुलाकात लॉकडाउन के समय में हुई थी। इस मामले में पुलिस ने जानकारी दी है कि राहुल ठाकुर मादक पदार्थ का डीलर है। जबकि यश कश्यप खुद मादक पदार्थ का सेवन करता था और बेचता था। साथ में यह भी बताया जा रहा है कि बदमाशों के द्वारा मादक पदार्थ को दूसरे राज्यों से लाकर पूरे शहर में बेचा जाता था। फिलहाल आरोपियों के पास से मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया है। जिसकी कुल कीमत 64 हजार रुपए बताई जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”883220013″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews