
Indore News : इंदौर में पिछले साल रामनवमी के दिन बिलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में दर्दनाक हादसा हुआ था, जिसमें 36 लोगों की मौत हो गई थी। जिससे पूरे मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया था। इस हादसे में सभी की आंखें नम हो गई थी। बता दें कि यह दिन जिले के लिए ब्लैक डे था। वहीं, इस मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए थे। दरअसल, आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए इंदौर हाईकोर्ट में याचिकाएं लगाई गई थी, जिसके बाद कोर्ट ने पुलिस को गिरफ्तारी के निर्देश दिए। जिसपर कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
हाईकोर्ट में लगाई थी याचिकाएं
दरअसल, इंदौर हाईकोर्ट में सामाजिक-संस्थाओं ने याचिकाएं लगाई थी। जिसके बाद पुलिस द्वारा कोर्ट के आदेश पर बावड़ी हादसे में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान मंदिर प्रबंधन से जुड़े ट्रस्ट के अध्यक्ष और सचिव को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उनसे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि जिले में इतना दर्दनाक हादसा करीब 47 साल बाद हुआ था। इससे पूरे शहर में सनसनी फैल गई थी। तब से ही लगातार मामले में सुनवाई चल रही थी और आखिरकार कोर्ट के इस फैसले के बाद मंदिर ट्रस्ट के दो लोगों पर कार्रवाई की गई।
डीसीपी ने कही ये बात
प्रारंभिक तौर पर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पूरे मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल, कोर्ट के आदेश के अनुसार गिरफ्तारी की गई है और अपने स्तर पर जांच पड़ताल जारी है। आगे कुछ भी खुलासा होते ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी- ऋषिकेश मीणा, डीसीपी
[dgv_vimeo_video id=”926202304″]
इंदौर, शकील अंसारी
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

