क्राइम ब्रांच का बताकर दिखा रहे थे रंगदारी, लोगों के साथ की मारपीट, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया गिरफ्तार आरोपियों में से एक सुनील सिंह राजपूत ने पूछताछ में बताया कि वो पूर्व आर्मी मैन है, सेना में सेवाएं दे चुका है।  
indore police

बदमाश अक्सर ये भूल जाते हैं कि यहाँ कानून का राज है, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सख्त निर्देश हैं कि जो कानून का उल्लंघन करे उसे सख्त सजा दी जाये, ऐसा ही कुछ इंदौर में सामने आया है जहाँ पुलिस ने दो ऐसे युवकों को गिरफ्तार किया है जो नकली पुलिस बनकर लोगों के साथ मारपीट कर रहे थे।

इंदौर की लसुड़िया पुलिस ने दो ऐसे युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जो नकली पुलिसकर्मी बनकर राह को परेशान कर मारपीट कर रहे थे, आरोपियों की शिकायत एक महिला ने पुलिस से की, फिर शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों को 24 घंटे के अन्दर हीओ पकड़ लिया।

एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच एवं पुलिस प्रवक्ता राजेश दंडोतिया ने मीडिया को बताया कि लसुड़िया थाना क्षेत्र 60 फीट रोड चिकित्सक नगर में सोमवार रात युवक और युवती अपने घर से निकल कर घूम रहे थे उसी दौरान दो व्यक्ति एक मोटर साइकिल पर आए और युवक युवती को रोक कर बोला कि हम क्राइम ब्रांच के लोग है अपनी आईडी दिखाए , आईडी नहीं दिखाने पर दोनों व्यक्ति ने युवक के साथ मारपीट करने लगे।

सीसीटीवी की मदद से आरोपी गिरफ्तार 

मारपीट के दौरान ही  युवक ने उनका वीडियो बना लिया औइर वायरल कर दिया साथ महिला ने पुलिस में शिकायत  कर दी,  वायरल वीडियो में दोनों आरोपी हरकत करते हुए दिखाई दिए, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की इस दौरान दर्जनों सीसीटीवी कैमरे खंगाले।

दो आरोपी गिरफ्तार, एक पूर्व आर्मीमैन 

सीसीटीवी फुटेज में दो संदेही दिखाई दिए जब वायरल वीडियो से उनका मिलान किये तो ये वही आरोपी निकले, पूछताछ में एक ने अपना नाम सत्यम सिंह भदौरिया और दूसरे ने सुनील सिंह राजपूत बताया पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया।

[dgv_vimeo_video id=”1099607352″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews