
Indore News : मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस को सफलता हाथ लगी है, जहां पुलिस ने युवती से छेड़छाड़ कर मारपीट करने वाले युवकों को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दायर कर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। साथ ही पूछताछ भी की जा रही है।
भंवरकुआं थाना क्षेत्र का मामला
दरअसल, मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र का है। जब एक युवती के साथ स्कॉर्पियो में सवार युवकों ने देर रात को छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया गया था। केवल इतना ही नहीं, उन्होंने पीड़िता के साथ मारपीट भी की थी। इसकी शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सबूत के आधार पर जांच पड़ताल के लिए तीन टीमों का गठन किया।
पुलिस ने दी ये जानकारी
एक टीम गुना, तो वहीं दूसरी टीम भोपाल रवाना करते हुए इंदौर में भी छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देने वाले युवकों की तलाश की जा रही थी। वहीं, पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए भोपाल से कुछ बदमाशों को पकड़ लिया है। जिसपर कई अपराध भी दर्ज, तो वहीं तीन बदमाश जिला बदर की अवधि में भी सजा काट रहे हैं। बदमाशों को पुलिस ने घटनास्थल पर ले जाकर मौका मुयाना भी कराया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों की पहचान मनजीत, रघुवंशी, संदीप, सोलंकी, रवि नरवरिया, संजय, रघुवंशी, सौरभ, रघुवंशी, शुभम शर्मा के रूप में की गई है। फिलहाल, बदमाशों से पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।
[dgv_vimeo_video id=”1008025017″]
इंदौर, शकील अंसारी
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

