इंदौर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

पुलिस को लगातार कई दिनों से इसकी शिकायत मिल थी कि भील कॉलोनी में नशे का कारोबार किया जा रहा है। जिस पर पुलिस द्वारा लगातार निगरानी भी रखी जा रही थी।
इंदौर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में नशा और नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस द्वारा आपरेशन ईगल चलाया गया था। जिसके तहत, शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगातार कार्रवाई भी की गई। इसी कड़ी में पुलिस को सफलता भी हाथ लगी है। दरअसल, पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आजाद नगर थाना क्षेत्र का मामला

दरअसल, मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र का है, जब पुलिस द्वारा ईगल क्लो ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसके तहत, पुलिस ने 13 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ मां और बेटे को गिरफ्तार किया है। बता दें कि पुलिस को लगातार कई दिनों से इसकी शिकायत मिल थी कि भील कॉलोनी में नशे का कारोबार किया जा रहा है। जिस पर पुलिस द्वारा लगातार निगरानी भी रखी जा रही थी।

डीसीपी ने कही ये बात

मामले को लेकर डीसीपी विनोद कुमार मीणा ने बताया कि उन्हें लगातार इस संबंध में सूचना मिल रही थी। इसलिए टीम का गठन कर लगातार नजर रखी जा रही थी। जिसके बाद आज टीम द्वारा दबिश देकर मां और बेटे को अवैध कारोबार करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”1008009652″]

इंदौर, शकील अंसारी

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews