
Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर पुलिस हाईटेक हो रही है, 31 दिसंबर पर होने वाले जश्न पर पुलिस के द्वारा अब तीसरी आंख यानी ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जाएगी इंदौर पुलिस ने नई तकनीक से ड्रोन तैयार किए हैं, जो 31 दिसंबर को होने वाली पार्टियों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सहायक होंगे।
क्या है पूरा मामला
विजय नगर थाना प्रभारी ने मीडिया को तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर के विजयनगर इलाके में कई पब और बार मौजूद हैं, साथ ही यहां के होटल और गार्डन में भी 31 दिसंबर की रात को कई जश्न आयोजित किया जा रहे हैं, इन सब पर नजर रखने के लिए पुलिस अब जमीन से लेकर आसमान तक की तैयारी कर रही है।
[dgv_vimeo_video id=”898749555″]
[dgv_vimeo_video id=”898749594″]
पुलिस के द्वारा आई नई तकनीक से तैयार किए गए चार ड्रोन इलाके में रखे जाएंगे, एक ड्रोन लगभग 4 किलोमीटर के इलाके पर नजर रखेगी और किसी भी प्रकार की गड़बड़ होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करेगा, पुलिस के द्वारा आई नई तकनीक के माध्यम से हाईरेंज बिल्डिंग की छत पर होने वाली पार्टियां पर भी नजर रखी जाएगी।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”898749188″]
