
Indore News : नशे के खिलाफ इंदौर पुलिस का अभियान बेहद कारगर साबित हो रहा है और इसी का नतीजा है कि अपराध और अपराधी पकड़े जा रहे है बदमाशों पर कार्रवाई की जा रही है ताज़ा मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाने का है जहाँ एक रील बनाने वाले गांजा लवर को पकड़ा गया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
क्या है पूरा मामला
इंदौर पुलिस का नशे के खिलाफ ऑपरेशन प्रहर के तहत कार्रवाई जारी है,लेकिन इसके बाद भी मादक पदार्थ तस्कर युवाओं के बीच नशे को बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग हथकंडे अपना रहे है, इसी क्रम में द्वारकापुरी पुलिस ने ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो खुद को गांजा लवर बताकर सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट कर नशे को बढ़ावा दे रहा था।
पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम सन्नी महाले है सन्नी इंस्टाग्राम पर रील्स बनाता है, जिसमें युवाओं को नशे के लिए उकसाता है। वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”900377199″]
