Indore News: हिट एंड रन मामले में पुलिस को मिली सफलता, घटना का CCTV फुटेज आया सामने, चालक गिरफ्तार

indore news

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में हिट एंड रन मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। लसूडिया थाने की पुलिस ने वाहन चालक को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, पिछले दिनों एक तरफ जहां हिट एंड रन मामले में पिता-पुत्र घायल हो गए थे, तो वहीं दूसरी ओर एक रैपिडो बाइक चालक की हादसे में मौत हो गई थी।

Indore

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

मामला लसूडिया थाना और विजयनगर थाना क्षेत्र का है, जहां पर कुछ दिन पहले एक चार पहिया वाहन चालक द्वारा घर जा रहे पिता पुत्र को टक्कर मार दी गई थी तो वहीं दूसरी ओर कुछ दूरी पर जाकर रैपिडो चालक रतन कुशवाहा नमक युवक को भी निशाना बनाते हुए टक्कर मार दी थी, जिसमें युवक की घायल अवस्था में अस्पताल में मौत हो गई थी। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। इस आधार पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम विशाल सोलंकी है और मूल रूप से देवास का रहने वाला है। चालक ने जिस वाहन से टक्कर मारी थी, पुलिस ने उसको भी जप्त कर लिया गया है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर ली है, जिसके बाद कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

[dgv_vimeo_video id=”934167415″]

[dgv_vimeo_video id=”934167791″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews