कमीशन के लालच में साइबर ठगों के मददगार बने एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी युवाओं को घर बैठे कमाई और कमीशन का लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे।
Indore Police Cyber ​​Fraud

Indore Police Cyber ​​Fraud

इंदौर में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कमीशन के लालच में साइबर ठगों के मददगार बने एक संगठित गिरोह का एरोड्रम पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह ठगी की रकम को विदेश कंपनियों तक पहुंचाने का काम कर रहा था।

दरअसल, इस मामले में फरियादी सलोनी नांदेकर को शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर अज्ञात साइबर ठगों ने 1 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की ठगी की थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सबसे पहले खाताधारक तोफिक रहमानी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तोफिक ने खुलासा किया कि वह कमीशन के बदले अपने और अपने भाई के बैंक खाते किराये पर देता था।

गिरोह के मुखिया के साथ अन्य आरोपी गिरफ्तार 

तोफिक की निशानदेही पर पुलिस ने हिमांशु वर्मा को गिरफ्तार किया, जिसने पूरे नेटवर्क के संचालन की जिम्मेदारी संभालने की बात कबूल की। इसके बाद हिमांशु की जानकारी पर उसके साथी फरहान, जितेंद्र रावल और प्रवीण चौहान को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

लालच देकर खुलवाते थे बैंक खाते 

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी युवाओं को घर बैठे कमाई और कमीशन का लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे। डीसीपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से विभिन्न बैंकों के कुल 15 एटीएम कार्ड भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जा रहा है और पूरे नेटवर्क की गहन जांच जारी है।

शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews