
Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जहां बैंक कर्मचारी के घर में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान चोरी हुए सामानों को भी पुलिस द्वारा बरामद किया गया है, जिसमें जेवरात और नकदी रुपए शामिल है।
ये है पूरा मामला
पूरा मामला परदेशीपुरा थाना इलाके के क्लर्क कॉलोनी का है। जहां बैंक कर्मचारी तन्मय ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जब परिवार के लोग किसी जरूरी काम से बाहर गए हुए थे, तभी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर में घुसकर अलमारी का ताला थोड़ा गया और सोने-चांदी के आभूषण, डायमंड का हार और एक लाख 20 हजार रुपये की नगदी लेकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने आसपास मुखबिर की मदद से बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों का नाम चेतन चौधरी और प्रतीक सूर्यवंशी है। वहीं पुलिस पूछताछ में आरोपियों से सोने चांदी का भूषण और डायमंड का हार और नकदी रुपए बरामद किए गए हैं। गौरतबल है कि आरोपी आदतन अपराधी है आरोपियों पर शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्र में पहले भी अपराधिक मामले दर्ज है। वहीं बदमाश नशे का शौक पूरा करने के लिए इन वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
पुलिस ने की आम जनता से अपील
इस मामले को लेकर इंदौर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि घर के आसपास सीसीटीवी फुटेज और घर में मजबूत खिड़कियां लगवाएं। जिससे चोरों को रोका जा सके और आसपास बाहर जाने से पहले पड़ोसियों को बता कर बाहर जाए। बदमाश अक्सर सूने मकान को ही अपना निशाना बनाते हैं।
[dgv_vimeo_video id=”921104445″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
