इंदौर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 10 बाइक बरामद

पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि उनके अन्य साथियों की जानकारी मिल सके। आरोपियों ने बताया कि वे अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए इस काम को अंजाम देते थे।
Indore News

Indore News : मध्य प्रदेश का इंदौर जिला किसी-न-किसी मुद्दे को लेकर सुर्खियों में बना रहता है। चोरी-डकैती के मामले अक्सर ही यहां से सामने आते रहते हैं। इसी बीच खजराना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। साथ ही दो आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 10 दोपहिया वाहनों को जब्त किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

एसीपी ने दी ये जानकारी

एसीपी कुंदन मंडलोई ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग थाना क्षेत्र में घूम रहे हैं। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया गया और मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर जाकर छापेमार कार्रवाई की गई और आरोपियों को पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह इंदौर से वाहन चोरी करते थे और धार जिले में छिपाकर रखते थे। बाद में इन वाहनों को विभिन्न शहरों में बेच दिया जाता था। आरोपियों ने बताया कि वे अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए इस काम को अंजाम देते थे।

पूछताछ जारी

बता दें कि आरोपियों की पहचान कृष्ण सोलंकी और विवेक के रूप में की गई है, जो कि धार का रहने वाला है। वहीं, बरामद 10 दोपहिया वाहनों की कुल कीमत लाखों में बताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि उनके अन्य साथियों की जानकारी मिल सके।

[dgv_vimeo_video id=”1052998036″]

इंदौर, शकील अंसारी

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews