इंदौर में फर्जी परीक्षा देने का मामला, चाचा की जगह भतीजा दे रहा था एग्जाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

परीक्षा में अपने चाचा की जगह फर्जी आईडी कार्ड प्रवेश पत्र लेकर परीक्षा देने आए रोहित नामक युवक को परीक्षा रूम में मौजूद अधिकारी को संदेह हुआ।
arrested

Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से एक खबर सामने आई है, जहां नर्सिंग थर्ड की सप्लीमेंट्री परीक्षा में चाचा की जगह भतीजा परीक्षा दे रहा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसपर विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

संयोगितागंज थाना क्षेत्र का मामला

दरअसल, घटना संयोगितागंज थाना क्षेत्र का है, जहां फर्जी तौर पर नर्सिंग की परीक्षा देने पहुंचे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी परीक्षा पत्र लेकर अपने चाचा की जगह इंदौर एक्जाम देने पहुंचा था। तभी चेंकिग चलाई गई। इस दौरान परीक्षा रूम में मौजूद अधिकारी ने चेकिंग के दौरान पकड़ा और पुलिस के हवाले किया।

एडिशनल डीसीपी ने कही ये बात

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया की थाना क्षेत्र में नर्सिंग सप्लीमेंट्री का सेंटर आया, जहां परीक्षा चल रही थी। परीक्षा में अपने चाचा की जगह फर्जी आईडी कार्ड प्रवेश पत्र लेकर परीक्षा देने आए रोहित नामक युवक को परीक्षा रूम में मौजूद अधिकारी को संदेह हुआ। इस दौरान वह फर्जी निकले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर फर्जी तौर पर परीक्षा देने आए युवकों को अपनी गिरफ्त में लिया। चाचा भतीजा दोनों ही बिहार निवासी है।

[dgv_vimeo_video id=”1005083899″]

इंदौर, शकील अंसारी

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews