इंदौर पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा, लाखों रुपए का माल बरामद

इंदौर देहात पुलिस ने यूपी की चोर गैंग को पकड़ने सफलता मिली है पुलिस ने गैंग चार सदस्य को गिरफ्तार कर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 92 मोबाइल और एलईडी बरामद की है।
indore police

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की सांवेर पुलिस ने ऐसे चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है जो कि बनारस से सांवेर आकर मोबाइल चोरी किया करते थे। पुलिस ने गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने उनके कब्जे से 15 लाख का चोरी का सामना मोबाइल और एलईडी बरामद की है।

बता दें कि यह पूरा मामला इंदौर के सांवेर का है जहां पिछले दिनो एक मोबाइल की दुकान का ताला तोड़ कर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। दुकान से मोबाइल और एलईडी टीवी चोरी हो गई थी घटना के बाद फरियादी की रिपोर्ट पर सांवेर पुलिस ने तुरंत एक टीम गठित कर 300 सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार में सफलता मिली है।

नेपाल और दिल्ली बेचा करते थे चोरी का सामना

पुलिस ने जब आरोपियों से पूछताछ की, उन्होंने बताया कि चोरी किए गए मोबाइल नेपाल और दिल्ली के आसपास के इलाकों में बेच दिया करते थे बहरहाल पुलिस ने इन आरोपियों से 15 लाख का माल बरामद कर लिया है और गैंग के अन्य सदस्य जो फरार हो गए उनकी तलाश में जुट गई है।

[dgv_vimeo_video id=”1039632879″]

रेकी कर करते थे चोरी

मामले में आगे जनाकारी देते हुए ग्रामीण एसपी हितिका वासल ने बताया कि रेकी करने के बाद चोरो ने दुकान से 115 मोबाइल और चार एलईडी चोरी किए थे जिसमें से 92 मोबाइल और एलईडी बरामद कर ली गई है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1039633063″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews