इंदौर पुलिस ने चोरों को दबोचा, चोरी का माल भी बरामद

indore police

Indore News : इंदौर के मल्हारगंज थाना इलाके में एक मकान में दो चोर चोरी की नीयत से घुस गए, जिसमे मौके पर ही दोनों को पकड़ लिया गया। उनकी जमकर धुनाई हुई है, वही अब पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, रामचंद्र नगर में चोरी की नियत से एक घर में घुसे दो आरोपी रंगे हाथ पकड़ा गए, जिसमें फरियादी अंश पिता आशीष सोनी ने मामले में प्रकरण दर्ज करवाया है वहीं पकड़े गए आरोपियों के नाम अंकित और जीतू है। दोनों आरोपी फरियादी के घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और माल चुरा रहे थे।

इस दौरान फरियादी वहां पहुंचा और उसने पड़ोसियों की है मदद से दोनों बदमाशों को पकड़ लिया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाशी में उनके पास से चोरी का माल बरामद किया है, वहीं दोनों बदमाश आदतन चोर है, जिनसे पुलिस अन्य मामले में पूछताछ कर रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”902696421″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews