Indore पुलिस ने देर रात की कॉम्बिंग गस्त, 704 बदमाशों की गई चेकिंग, आला अधिकारी रहे मौजूद

शहर के अलग-अलग इलाकों में देर रात कॉम्बिंग गस्त में पुलिस के आला अधिकारी भी शामिल रहे। इस दौरान पुलिस ने 704 बदमाशों की चेकिंग की गई।
Indore

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में लिस कमिश्नर राकेश गुप्ता के निर्देश पर सभी जोन के डीसीपी के नेतृत्व में अलग-अलग स्तर पर काम्बिंग गस्त पुलिस विभाग के द्वारा आयोजित की गई है, जिसके चलते शहर के अलग-अलग जोनों में देर रात पुलिस ने कॉम्बिंग गस्त लगाई। इस दौरान बड़ी संख्या में बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की।

704 बदमाशों की हुई चेकिंग

इंदौर के अलग-अलग इलाकों में देर रात कॉम्बिंग गस्त में पुलिस के आला अधिकारी भी शामिल रहे। इस दौरान पुलिस ने 704 बदमाशों की चेकिंग की, जिसके बाद कुल 292 बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिसमें कई स्थायी, अस्थायी, गिरफ्तारी, जमानती और समन संबंधी वारंत तामील करवाए गए।

सभी तरह के अपराधी शामिल

वहीं, इंदौर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि देर रात कई इलाकों में पुलिस विभाग के द्वारा आयोजित कॉम्बिंग गस्त में सभी प्रकार के अपराध करने वाले और अपराधों में लिप्त पाए जाने वाले अपराधियों पर पुलिस की कार्रवाई की गई है।

Indore

[dgv_vimeo_video id=”952828600″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews