
Indore News : इंदौर से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है, जहां नगर निगम में हुए करोड़ों के ड्रेनेज घोटाले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। दरअसल, पुलिस की जांच में कई तथ्य सामने आए हैं, जिसे लेकर 3 आरोपियों के खिलाफ नाम से रिपोर्ट थाने में दर्ज हुई है। इस दौरान 20 करोड़ के हुए घोटाले की 13 फाइलों को जब्त किया है। साथ ही उसी आधार पर सभी 5 आरोपीयों के खिलाफ 3 एफआईआर दर्ज की गई है। आइए जानते हैं विस्तार से…
कानूनी कार्रवाई जारी
बता दें कि इससे पहले फर्जी निगम बिल घोटाला मामले में 20 फाइलों को जब्त किया गया था। जिसके बाद टीम का गठन कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई। इस दौरान करोड़ो का घोटाला सामने आया। जिसमें 13 फाइलों जब्त की गई है। हालांकि, पुलिस को इसके बारे में मुखबिर से जानकारी मिली थी, जिसे टीम द्वारा खुद जब्त किया गया। फिलहाल, पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
डीसीपी ने कही ये बात
वहीं, मीडिया को जानकारी देते हुए डीसीपी पंकज पांडे ने बताया कि नगर निगम द्वारा मुकदमा दर्ज करवाया गया था। जिसकी विवेचना पर पुलिस फिलहाल काम कर रही है। साथ ही मामले को लेकर उनका यह भी कहना है कि जांच के दौरान आगे जो भी इसमें संल्पित पाया जाएगा, उसके खिलाफ भी कड़ी-से-कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
[dgv_vimeo_video id=”939978355″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

