इंदौर : नकली टेलकम पाउडर बनाने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा लाखों का माल जब्त, 3 लोग गिरफ्तार।

indore

इंदौर,आकाश धोलपुरे। इंदौर (Indore) क्राइम ब्रांच व चंदन नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चंदननगर थाना क्षेत्र में नकली टेलकम पाउडर बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मार कार्रवाई करते हुए 10 लाख से अधिक का माल बरामद कर मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े…अब इंदौर पुलिस के अदृश्य गार्ड रखेंगे अपराधियों पर कड़ी नजर, पुलिस ने की टीम गठित

दरअसल, इंदौर (Indore) क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चंदननगर थाना क्षेत्र के गीता नगर के एक मकान में ब्रांडेड कंपनी के नकली पाउडर बनाने का काम चल रहा है। सूचना पर इंदौर क्राइम ब्रांच और चंदन नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मौके से दस लाख रुपए के नकली टेलकम पाउडर सहित तीन आरोपीयो को गिरफ्तार किया है।

[dgv_vimeo_video id=”679106142″]

यह भी पढ़े…रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 14 मार्च तक ये चार ट्रेन रहेंगी निरस्त

क्राइम ब्रांच के डीसीपी निमेश अग्रवाल ने बताया कि आरोपी ब्रांडेड कंपनी के खाली छोटे -बडे डिब्बे सांवेर रोड के कबाडियो से 10 से 15 रुपये में खरीदकर उसमें नकली पाउडर भरकर 40 से 80 रुपये में बेचते थे। मौके पर तकरीबन 8 से 10 लाख रुपये का माल पुलिस ने बरामद किया है । तीन आरोपी ईस्माइल , हकीमुद्दीन व मुकेश को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो ने पूछताछ में बताया कि ब्रांडेड कंपनी के नाम से नकली पाउडर बनाने का काम काफी समय से कर रहे है । यह सारा माल इंदौर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो में बेच दिया करते थे।

[dgv_vimeo_video id=”679105453″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews