
Indore News : मध्य प्रदेश का इंदौर जिला आए दिन मीडिया में चर्चा का विषय बना रहता है। कभी यहां चोरी के मामले सामने आते हैं, तो कभी डकैती लोगों के मन में भय पैदा करती है। लोग कुछ देर के लिए भी बाहर खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते, जिस कारण लोग अपने घर पर भी ताला नहीं लगाते। वहीं, पुलिस द्वारा लगातार धड़-पकड़ अभियान भी चलाया जाता है। इसी बीच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नकबजनी की घटना का खुलासा कर दिया है।
दरअसल, मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। जब पिछले महीने हुई नकबजनी की घटना में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल, उनपर विभिन्न धाराओं में शिकायत दर्ज कर ली गई है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
लाखों का माल जब्त
बता दें कि आरोपियों के पास से करीब चार लाख रुपये का माल बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, एक आरोपी की पहचना मनीष के रुप में की गई है। जिस पर पहले से ही 21 मामले दर्ज हैं और उसे भोपाल का जिला बदर घोषित किया जा चुका है। तो वहीं दूसरे आरोपी की पहचान दीपक के रुप में की गई है, जिसके खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं।
डीसीपी ने कही ये बात
डीसीपी विनोद मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले महीने राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की शिवालय कॉलोनी में एक बड़ी नकबजनी की घटना हुई थी। जिसमें लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नगदी चोरी कर ली गई थी। जिसकी पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। जिसके आधार पर मुखबिर तंत्रों को एक्टिव कर दिया गया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
[dgv_vimeo_video id=”1052712066″]
इंदौर, शकील अंसारी
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.



