इंदौर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, वाहन और मोबाइल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

BHOPAL POLICE

BHOPAL POLICE ARREST

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जहाँ लसूड़िया थाना पुलिस ने वाहन और मोबाइल चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 8 मोटर साइकिल ओर 5 मोबाइल जब्त किए है जिनकी कुल कीमत तीन लाख रूपये बताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस उपायुक्त झोन 2 के अभिषेक आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि वाहन चोरी और मोबाइल चोरी की अलग-अलग रिपोर्ट थाना विजयनगर में दर्ज की गई थी दर्ज रिपोर्ट को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों ने एक प्लान तैयार किया और फिर थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था संभावित स्थानों के सीसीटीवी फुटेज चैक किये गये, जिसमें राजाराम ढाबे की पार्किंग स्थल के सीसीटीवी फुटेज चैक करने पर अज्ञात बदमाश मोटर साइकिल चोरी कर ले जाते हुए पाया गया, अज्ञात बदमाश की तलाश करते बदमाश नीरज बोहरा पिता गणेश बोहरा उम्र 21 साल नि. ग्राम सलयनपुरा काटाफोड जिला देवास हा.मु. गली नं. 08 मयूर नगर मूसाखेडी इन्दौर से पूछताछ की गई तो उसने बताया मैं कोई काम नहीं करता हूँ। और रुपयों की जरूरत के लिये चोरी की घटनाओं को अंजाम देता हूँ।

indore

indore

बदमाश नीरज बोहरा के द्वारा हॉस्पिटल, ढाबे एवं वाईनशॉप की पार्किंग से वाहनों एवं स्कीम नं. 140 तथा पलासिया के पास की कालोनियों से कई व्यक्तियों के मोबाईल छीनना अपने साथी यश यादव व एक नाबालिग के साथ चोरी करना स्वीकार किया है। तथा चोरी के वाहनों को शाजापुर जिले के गांव में बेचता है थाना लसुडिया की टीम ने आरोपी नीरज बोहरा, यश यादव एवं एक नाबालिग को गिरफ्तार कर 04 प्रकरण में चोरी गये वाहन को बरामद किया गया। आरोपी के कब्जे से 08 मोटर साइकिल वाहन एवं 05 मोबाइल फोन ( दो वीवो कंपनी ,एक रियलमी कंपनी , एक रिंगगमे एवं एक एम.आई.कंपनी के मोबाईल) को जप्त किया गया कुल मश्रुका की कीमत करीबन 03 लाख रुपये है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews