Indore पुलिस को ब्राउन शुगर की तस्करी मामले मिली बड़ी सफलता, एक और आरोपी गिरफ्तार

Indore

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में ब्राउन शुगर की तस्करी मामले में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों पहले पुलिस ने राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले ससुर-दामाद को 7 करोड़ रुपए से अधिक की ड्रग्स तस्करी करने के मामले में गिरफ्तार किया था। वहीं, पकड़े गए ससुर-दामाद की निशानदेही पर पुलिस ने प्रतापगढ़ के ही एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

हावड़ा ले जा रहे थे ब्राउन शुगर

परदेशीपुरा पुलिस ने पिछले दिनों मुखबिर की सूचना के आधार पर प्रतापगढ़, राजस्थान के ससुर दामाद को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 7 करोड़ रुपए से अधिक की ब्राउन शुगर जब्त की थी। जिसे वह पश्चिम बंगाल के हावड़ा ले जाने वाले थे। हालांकि, उसके पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने प्रतापगढ़ के इशाक उर्फ गोगा को गिरफ्तार किया है, जोकि प्रतापगढ़ का बड़ा ब्राउन शुगर सप्लायर बताया जा रहा है।

Indore

पूछताछ जारी

बता दें कि पकड़े गए आरोपी ससुर दामाद इशाक उर्फ गोगा से ही बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर लेकर आए थे और उसे हावड़ा लेकर जाने वाले थे, लेकिन उसके पहले ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पकड़े गए आरोपी इशाक से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है। फिलहाल, मामले की शुरूआती से जांच की जा रही है कि आखिर आरोपी के पास से इतनी मात्रा में ब्राउन शुगर कहां से आई थी। इसके अलावा किसके माध्यम से आई और वह हावड़ा में किसे यह सप्लाई करता था।

[dgv_vimeo_video id=”929257731″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews