Indore News: पुलिस को बड़ी मिली सफलता, दो नाबालिक समेत चार चोरों को किया गिरफ्तार

indore police

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले की पुलिस को बड़ी सफलता पुलिस मिली है। जहां पलासिया थाना इलाके की दुकान की शटर काटकर चोरी करने का प्रयास करने वाले चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों में दो नाबालिक भी शामिल हैं।

ये है पूरा मामला

दरअसल, बीते दिनों पलासिया थाना क्षेत्र के कुबेर ज्वैलर्स की दुकान के शटर का कुंडा काटकर बदमाशों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देने की नाकाम कोशिश की थी। इस दौरान आरोपियों ने खुद को छुपाने के लिए टेंट के कनात का सहारा भी लिया था। लेकिन वह खुद को छुपाने में सफल ना हो सके। वहीं हलचल होते ही बदमाशों को मौके से भागना पड़ा था। हालांकि पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी का सहारा लेकर घटना में शामिल दो बालिक और दो नाबालिक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफल हुई है। एडिशनल डीसीपी रामसनेही मिश्रा के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में एक आरोपी कैफे में काम करता है। घटना को लेकर मिश्रा ने यह भी बताया कि वारदात का मास्टरमाइंड राज महू निवासी है, जो कैफे में काम करता है। वहीं शुरूआती पूछताछ में राज ने बताया कि वह शेयर मार्केट में घाटे में चल रहा है और कुछ लोगों का उस पर उधार भी है। आरोपी ने उधार चुकाने और कर्जदारों से मुक्ति पाने के मकसद से इस घटना को अंजाम दिया है।

[dgv_vimeo_video id=”921497676″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews