Indore News: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 23 साल से फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

चकमा देकर 23 साल से फरार चल रहे आरोपी को भंवरकुआं पुलिस थाने गिरफ्तार कर लिया है।
Indore News: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 23 साल से फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जहां 23 सालों से चकमा देकर फरार चल रहे अपराधी को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। वहीं आरोपी पुलिस की नजरों से बचने के लिए भेष बदलकर रहता था।

बाबा के भेष में रह रहा था आरोपी

इंदौर के भंवरकुआं पुलिस ने 23 साल पहले पकड़े गए आरोपी राकेश रघुवंशी के खिलाफ पिस्टल जब्त करते हुए 25-27 आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज किए थे। वहीं जब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तो वह दाढ़ी बनाकर बाबा की भेष में रह रहा था। इसके अलावा पुलिस की नजरों से बचने के लिए किसी स्थान पर नौकरी भी करने लगा था। हालांकि सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को चितावद क्षेत्र से हिरासत में लिया। आरोपी के खिलाफ कई बार गिरफ्तार वारंट भी जारी हुए थे। लेकिन भेष बदलकर रहने के कारण पुलिस उसको गिरफ्तार नहीं कर पाई। फिलहाल, आरोपी पुलिस की गिरफ्त हैं, जिससे पूछताछ की जा रही है।

Indore

[dgv_vimeo_video id=”937335469″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews