इंदौर पुलिस सख्त, दुकानें खुलने वाले फर्जी मैसेज मामले में एक गिरफ्तार

इंदौर पुलिस सख्त, दुकानें खुलने वाले फर्जी मैसेज मामले में एक गिरफ्तार

इंदौर।आकाश धोलपुरे।

सोशल मीडिया खासकर व्हाट्सएप पर मंगलवार रात से चले एक भ्रामक मैसेज के फैलने का सिलसिला बुधवार को भी बदस्तूर जारी है जबकि इंदौर पुलिस ने भ्रामक मैसेज को चलाने वाले को गिरफ्तार कर लिया है ऐसे में आप होशियार हो जाइए क्योंकि अब दुकानों के खुलने और समय को लेकर चलाये जा रहे मैसेज का यदि आप हिस्सा बनते है तो आप भी सलाखों के पीछे जा सकते है क्योंकि पुलिस ने अब ऐसे लोगो पर भी कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है।

दरअसल, रेड जोन इंदौर में कलेक्टर का हवाला देकर, दुकाने खुलने को लेकर एक मैसेज चलाया गया था जिसके बाद इंदौर पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम सक्रिय हुई और क्राइम ब्रांच की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल ने आखिरकार उस भ्रामक और फर्जी मैसेज चलाने वाले 44 वर्षीय युवक को ट्रेस कर लिया। लोगो में भ्रम फैलाकर शहर में लॉक डाउन जैसे प्रतिबंधात्मक आदेश की अवहेलना करने वाले युवक को इंदौर पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। युवक का नाम अनिल पिता तोलराम चेलानी निवासी महेश गिरधर नगर बताया जा रहा है। पुलिस ने मल्हारगंज थाने में अपराध क्रमांक 185/20 धारा 188 के तहत युवक पर प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है।

वही डीआईजी हरिनारायणचारि मिश्र ने अफवाह फैलाने और लोगों को भड़काने के उद्देश्य से उन्मादी/साम्प्रदायिक अथवा भड़काऊ मैसेज को पोस्ट या शेयर करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश पहले से ही दे रखे है। इधर, इंदौर पुलिस ने लोगो से अपील की है कि किसी भी जानकारी की प्रशासनिक पुष्टि न होने तक, कोई भी किसी भी संदेश को न फैलाये। वही अगर कोई भ्रामक या अप्पत्तिजनक मैसेज आपको पता चले तो आप इंदौर पुलिस के हेल्पलाइन नम्बर 7049124444, 7049124445 पर सूचित करें ताकि शहर में भ्रम न फैल सके वही पुलिस द्वारा जानकारी देने वाले कि पहचान गुप्त रखी जायेगी।

हम आपको बता दे कि कल जो संदेश पुलिस की गिरफ्त में आये अनिल चेलानी ने चलाया था उसको आप आगे फारवर्ड न करे नही तो आप पर भी कार्रवाई हो सकती है। जानकारी के मुताबिक भ्रामक मैसेज की “शुरुआत कलेक्टर द्वारा जारी आदेश” से हुई है और अंत “कन्फर्म कर लेवें” वाक्य से हुआ है जिसमे दुकानों के खोलने व समय को लेकर तमाम भ्रांतियां शहर में सोशल मीडिया के जरिये फैलाई गई है। ऐसे में आप इस पर विश्वास न करे क्योंकि शहर में अभी भी पहले की ही तरह लॉक डाउन जारी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews