इंदौर के होटल रेडिसन में विदेशी व्यक्ति की मौत, जांच शुरू

इस बीच होटल स्टाफ ने कमरे का ताला खोला, तो मृतक विलियम बिस्तर पर अचेत पड़े थे। वहीं, पुलिस ने होटल पहुंचकर विलियम को तत्काल एमवाय अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Arrest

Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां होटल रेडिसन में विदेशी व्यक्ति की मौत हो गई। बता दें कि मृतक 30 तारीख से होटल में रुके थे, आज यानी 2 तारीख को उनको जाना था। फिलहाल, मृतक का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। साथ ही मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू कर दी गई है।

डीसीपी ने दी जानकारी

डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि विदेश से आए एक 36 वर्षीय की मौत हो गई। बता दें कि यह मामला विजय नगर थाने का है। अधिकारी के अनुसार, सोमवार को सुबह कोई मिलने पंहुचा, तो अंदर से दरवाजा नहीं खुला। जिसकी सूचना होटल स्टाफ ने पुलिस को दी। इस बीच होटल स्टाफ ने कमरे का ताला खोला, तो मृतक विलियम बिस्तर पर अचेत पड़े थे। वहीं, पुलिस ने होटल पहुंचकर विलियम को तत्काल एमवाय अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जांच जारी

फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही टीम का गठन भी कर लिया गया है। बता दें कि मृतक की पहचान विलियम माइकल के रूप में की गई है। जो शिकागो (अमेरिका) से आए थे।

[dgv_vimeo_video id=”1005432531″]

इंदौर, शकील अंसारी

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews