सराफा दुकान में हुई चोरी का इंदौर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

BHOPAL POLICE

BHOPAL POLICE ARREST

Indore News : इंदौर के सराफा थाना क्षेत्र में सोने चांदी की दुकान में कर्मचारी द्वारा की गई चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए कर्मचारी को गिरफ्तार किया है और उसके पास से सोना चांदी जप्त किया है साथ ही नगदी को लेकर पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।

क्या है पूरा मामला

इंदौर के सराफा थाना क्षेत्र में चोरी का मामला सामने आया हैं जहाँ छोटा सराफा के नवीन कुमार सोनी द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी दुकान से भारी मात्रा में सोने चांदी के जेवरात और ढाई लाख रुपए नगद चोरी हो गए हैं इस पूरे मामले में पुलिस ने टीम गठित कर 5 सालों से दुकान के कर्मचारी ऋतिक को गिरफ्तार किया है।

[dgv_vimeo_video id=”898359684″]

indore

बताया जा रहा है कि रितिक ने धीरे-धीरे इस चोरी को अंजाम दिया था और 6 किलो चांदी और 1 किलो चांदी के सिक्के का डिब्बा और 30 ग्राम सोना सहित ढाई लाख रुपए चोरी कर लिए थे। और 30 ग्राम सोने को गला कर उसका पैसा बना लिया था तो वहीं बकाया चांदी को गला कर एक ईंट के रूप में तब्दील कर ली थी ताकि उसे अपने पास रखने में किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो लेकिन पुलिस ने उसके घर पर दबिश देकर उसे पकड़ लिया है और पूरे मामले में खुलासा किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”898359569″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews