इंदौर पुलिस ने किया 18 लाख रुपए की चोरी का बड़ा खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

indore news

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ भंवरकुआं पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए राजस्थान की अंतरराज्यीय गैंग के एक सदस्य और चोरी का माल खरीदने वाले सुनार व एक कर्मचारी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने उनके कब्जे से 25 तोला सोना और एक किलो चांदी जब्त की है। जिसकी कीमत 18 लाख रुपये बताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला

भंवरकुआं थाना क्षेत्र के शिवमोती नगर में रहने वाले कारोबारी ने पुलिस को शिकायत की थी कि मेरे घर से 25 तोला सोना और 1 किलो चांदी चोरी हो गई है जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए अपना खुफिया तंत्र को लगाया गया जहाँ पुलिस द्वारा पहले तो आस पास के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खांगले गए जहाँ एक बार फिर सीसीटीवी कारगर साबित हुए और राजस्थान के अंतरराज्यीय गैंग का शातिर नकबजन उमराव लोहार को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने सुनार और उसके कर्मचारी का नाम बताया जहाँ पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 25 तोला सोना और एक किलो चांदी जब्त की है जिसकी कीमत 18 लाख रुपये बताई जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”898328174″]

पकड़े गए आरोपी उमराव पर राजस्थान में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज है वहीं पुलिस ने चोरी का सोना चांदी जब्त कर आरोपियों से अन्य चोरी की घटनाओं के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”898327994″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews