Indore News: इंदौर पुलिस ने साइबर अपराधों के प्रति लोगों को किया जागरूक, दी सतर्क रहने की सलाह

डिजिटल किसी भी काम को करते समय पूर्ण सावधानी रखें। फर्जी लिंक, फर्जी लोन ऐप्प, फर्जी निवेश प्लेटफार्म से बचकर रहे और अपनी निजी जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति से शेयर ना करें।
Indore News: इंदौर पुलिस ने साइबर अपराधों के प्रति लोगों को किया जागरूक, दी सतर्क रहने की सलाह
Indore News : मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है। जिसे लेकर लगातार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में अति. पुलिस उपायुक्त क्राइम इंदौर टीम के साथ चोइथराम हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर पहुंचे, जहां उन्होंने डॉक्टर्स, नर्सिंग व मैनेजमेंट स्टाफ को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि डिजिटल किसी भी काम को करते समय पूर्ण सावधानी रखें। फर्जी लिंक, फर्जी लोन ऐप्प, फर्जी निवेश प्लेटफार्म से बचकर रहे और अपनी निजी जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति से शेयर ना करें।

दी सतर्क रहने की सलाह

बता दें कि एडीशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने अपनी 225 वीं कार्यशाला में हॉस्पिटल के डॉक्टर्स, नर्सिंग व मैनेजमेंट स्टाफ के करीब 75 लोगों को साइबर अपराधों के प्रकारों और इनसे बचने के तरीकों की जानकारी दी। दरअसल, उन्होंने पुलिस के पास आने वाली साइबर अपराधों की शिकायतों की केस स्टडी के आधार पर साइबर फ्रॉड, फाइनेंशियल फ्रॉड के साथ ही सोशल मीडिया से संबंधित साइबर क्राइम आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। इसके अलावा, उन्होंने साइबर अपराध होने पर हेल्पलाइन-1930, इंदौर पुलिस की साइबर हेल्पलाइन 704912445 आदि पर शिकायत करने और पुलिस की इन पर कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने सभी से कहा कि विभिन्न बीमारियों से बचाव व स्वस्थ जीवन के लिए जिस प्रकार आप लोग दवाइयां के साथ ही उचित देखभाल से हमारी रक्षा करते हैं, उसी प्रकार सावधानी और जागरूकता रख हम अपनी डिजिटल लाइफ में भी साइबर अपराध नामक बीमारी से बचाव कर सकते हैं।

ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर संस्थान के डॉक्टर्स, नर्सिंग व मैनेजमेंट स्टाफ भी उपस्थित रहे। जिन्होनें साइबर सुरक्षा की इन महत्वपूर्ण सावधानियां को जाना और इंदौर पुलिस के इस अभियान की तारीफ भी की।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews