तंग गलियों में नियंत्रण के लिए इंदौर पुलिस का मास्टर स्ट्रोक

तंग गलियों में नियंत्रण के लिए इंदौर पुलिस का मास्टर स्ट्रोक

इंदौर।आकाश धौलपुरे

कोरोना वायरस संक्रमण महामारी से निपटने के लिए आईजी विवेक शर्मा के निर्देशन में एसपी मो.यूसुफ क़ुरैशी की टीम द्वारा कोरोना प्रभावित क्षेत्रों में सीसीटीवी तथा ड्रोन की मदद से तंग गलियों और घरों से बाहर निकले लोगों पर सतत नजर रखी जा रही है ।

दरअसल, तंग गलियों के लिहाज से शहर का आजादनगर क्षेत्र कोरोना की दृष्टि से काफी संवेदनशील है। जिसके चलते शहर के आजाद नगर क्षेत्र में बढ़ते कोरेना पॉजिटिव मरीजों की संख्या पर अंकुश लगाने और क्षेत्र में लाक डाउन का ठीक ढंग से पालन कराने और बेवजह घूमने वालों के खिलाफ तुरंत कार्यवाही के लिये, क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर कई दर्जन सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है और थाने में बनाये गए कंट्रोल से सतत निगरानी रखी जा रही है।

इसके साथ ही गलती करने पर समय-समय पर माइक के माध्यम से लोगों को आगाह किया जा रहा है और नहीं मानने वालों के खिलाफ पुलिस तत्काल कार्रवाई कर रही है। पुलिस से इस मास्टर स्ट्रोक से क्षेत्र में लॉक डाउन का पालन कड़ाई से करवाया जा रहा ताकि आने वाले समय मे कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में कमी हो सके।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews