हेलो मैडम, आपका नंबर मिलेगा क्या? कमेंट सुनते ही पुलिस ने दो मनचलों को दबोचा

इंदौर पुलिस ने लड़कियों और महिलाओं को छेड़ने वाले, फब्तियां कसने वाले मजनुओं के खिलाफ ऑपरेशन सीक्रेट मिडनाइट शुरू किया है, इसके तहत पार्कों और बाजारों में सादा कपड़ों में महिला आरक्षक तैनात कई जा रही हैं और जैसे ही उन्हें कोई छेड़ता है पकड़ा जाता है।
Police Station Rajendra Nagar Indore

Police Station Rajendra Nagar Indore

इंदौर पुलिस द्वारा अपराधों पर नियंत्रण और अपराधियों पर लगाम लगाने को लेकर कई पहल पहले भी कर चुकी है, इसी क्रम में पुलिस ने राह चलते महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले और छेड़छाड़ करने वाले को पकड़ने के लिए एक और पहल की है जिसका नाम है “ऑपरेशन सीक्रेट मिडनाइट”।

महिलाओं, युवतियों, बेटियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर  “ऑपरेशन सीक्रेट मिडनाइट” चलाया जा रहा है, इसका उद्देश्य ऐसे मनचलों को पकड़ना है जो महिलाओं पर कमेंट करते हैं, छेड़खानी करते हैं, सीटी बजाते हैं, पुलिस ने बीती रात ऐसे ही दो मनचलों को पकड़ा है।

पुलिस प्रवक्ता अमरेंद्र सिंह  ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कमिश्नर को कई दिनों से इस तरह की शिकायतें ममिल रहीं थी कुछ लड़के पार्कों में, बाजारों में युवतियों और महिलाओं पर फब्तियां कसते हैं उन्हें देखकर सीटी बजाते हैं, उन्होंने शिकायत के बाद ऑपरेशन सीक्रेट मिडनाइट चलाने का निर्णय लिया जिसका अच्छा परिणाम सामने आया है।

लड़कियों के परेशान करने वाले पुलिस गिरफ्त में  

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार की रात इस ऑपरेशन के तहत कुछ महिला पुलिस आरक्षकों को सादा कपड़ों में रीजनल पार्क में भेजा गया, यहाँ से छेड़खानी की शिकायते आ रही थी, इन पुलिस कर्मियों को बैक अप देने के लिए पुलिस फ़ोर्स भी पार्क के आसपास तैनात किया गया।

कमेंट करते ही दबोचे गए दो मनचले 

जैसे ही महिला आरक्षक पार्क क्षेत्र में पहुंचीं दो युवकों ने उन्हें देखकर सीटी बजाना शुरू कर दिया। मनचलों ने पास आकर कहा-  “हेलो मैडम, आपका नंबर मिलेगा क्या?”, मनचलों के कमेंट करते ही महिला पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें रोक लिया और पीछे से मौजूद बैक अप पुलिस टीम ने दोनों युवकों को घेरकर पकड़ लिया। युवकों का नाम अयान और उजेफ हैं ये दोनों अलग अलग थाना क्षेत्र के हैं जबकि छेड़खानी करने ये राजेंद्र नगर क्षेत्र में घूम रहे थे, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews