इंदौर के होटल में पुलिस का छापा, एक लाख नकद सहित 10 जुआरी पकड़ाए

पकड़े गए जुआरियों के खिलाफ लसूड़िया पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
indore news

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक होटल से जुआ खेलते हुए 10 जुआरियों को पकड़ा है पुलिस ने इनके कब्जे से एक लाख 3 हजार रु बरामद किए पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

आपको बता दें कि यह पूरा मामला लसूड़िया क्षेत्र के न्यू लोहा मंडी का है जहाँ पुलिस को मुख़बिर से सूचना मिली कि होटल वन स्टे में कुछ लोग ताश के 52 पत्ते से रूपए पैसा का हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है जिस पर पुलिस ने मुख़बिर के बताए स्थान पर दबिश दी तब वहां से पुलिस ने 10 जुआरियों को पकड़ा और उनके कब्जे से ताश पत्ते और एक लाख रु बरामद किए।

जुआरियों में मच गया हड़कंप

पुलिस की इस कारवाई से जुआरियों में हड़कंप मच गया। पकड़े गए जुआरियों के खिलाफ लसूड़िया पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1031113343″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews