इंदौर पुलिस ने जेल प्रहरी के खिलाफ दर्ज किया धोखाधड़ी का प्रकरण

indore police

Indore News : इंदौर के एमजी रोड पुलिस ने अशोक नगर जिला जेल में पदस्थ प्रहरी के खिलाफ भर्ती के दौरान पूर्व रिकार्ड छिपाने का मामला दर्ज किया है। आरोपित जेल प्रहरी पहले 14 वीं बटालियन में पदस्थ था जहाँ से उसे सस्पेंड किया गया था।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि एमजी रोड पुलिस ने धोखाधड़ी करने के मामले में एक अपराध दर्ज किया है मामला जिला अशोक नगर का है यह जेल अधीक्षक के पत्र पर एमजी रोड पुलिस ने जेल प्रहरी विशाल बुनकर के खिलाफ मामला दर्ज किया है दरअसल, विशाल बुनकर 2019 में जेल प्रहरी के पद पर भर्ती होने के पूर्व भी 14 वीं बटालियन में पदस्थ था लेकिन वह उसे हटा दिया गया था यही जानकारी उसने भर्ती के दौरान छिपाई थी।

इस पूरे मामले में पुलिस एमजीरोड ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज करते हुए मामले में आगे जांच शुरू की है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”900754248″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews