इंदौर पुलिस ने किया 40 लाख रुपए की चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

indore police

Indore News : इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र में एक नौकर ने ही अपने दो साथियों के साथ मिलकर एक वारदात को अंजाम देते हुए 35 लाख रुपए के जेवर और 4 से 5 लाख रुपए नगर माल के चोरी की वारदात को अंजाम दिया था और फरियादी की रिपोर्ट के बाद कड़ी मशक्कत और तीन थानों की टीमों ने मिलकर घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। और चोरी किया गया माल भी पुलिस ने जप्त कर लिया। इस बड़ी चोरी की घटना में अपना बेहतर परफॉर्मेंस देने वाले पुलिस कर्मचारियों को पुलिस कमिश्नर की ओर से इनाम देने की घोषणा के साथ-साथ राजपत्रित अधिकारियों को प्रशंसा पत्र भी दिया जाएगा।

यह है पूरा मामला

इंदौर के महात्मा गांधी मार्ग थाना में फरियादी शिवम द्वारा जो की कची मोहल्ला निवासी हैं घर में घुसकर अज्ञात चोरों द्वारा देर रात एक चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया फरियादी की रिपोर्ट पर थाना एमजी रोड में अपराध दर्ज करते हुए मामले में विवेचना शुरू की विवेचना के दौरान सैनडिगन के बारे में पता किया गया तो पूर्व नौकर नरेश का नाम सामने आया नरेश के बारे में जब जानकारी निकाली गई तो नरेश पहले भी आरोपी नरेश साल 2019 में जेवरात की चोरी में थाना एमआईजी इंदौर में बंद हो चुका है तकनीकी आधार पर बन गई टीम द्वारा नरेश की तलाश उसके गांव चांद सा उदयपुर राजस्थान में की गई इसके बाद नरेश हाथ आया और शक्ति से पूछा की गई तो नरेश ने इस बात को कबूल किया के साथी भारत पटेल के साथ चोरी करना उसने बताया चोरी किया गया माल नरेश के भाई ईश्वर लाल को चोरों ने दे दिया दोनों आरोपी भारत पटेल और ईश्वरलाल थाना कुरावर उदयपुर राजस्थान को भी पुलिस ने आरोपी बनाया और गिरफ्तार किया है आरोपियों से चोरी गया माल जिसमें हीरे का हार जिसकी कीमत 15 लाख रुपए है एक सोने का बड़ा मंगलसूत्र जिसकी कीमत 10 लाख रुपए और अन्य सोने चांदी का सामान भी आरोपियों ने चुराया था जो गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जप्त किया है।

[dgv_vimeo_video id=”883550545″]

डीसीपी झोन 3 पंकज पांडे ने बताया कि थाना क्षेत्र में 2 तारीख की रात हुई चोरी का पर्दाफाश पुलिस ने मात्र 36 घंटे में करते हुए माल सहित तीन आरोपियों को भी ग्राफ्ट में लिया है जो के सराहनीय कार्य है। घटना का पर्दाफाश करने में 20 टीमें अलग-अलग स्तर पर काम कर रही थी इसी के चलते कम समय में एक बड़ी घटना का खुलासा पुलिस ने किया है गौरतलब है कि इस पूरे प्रकरण में उदयपुर पुलिस का भी एक अहम रोल आरोपियों तक पहुंचने में रहा जिसका जिक्र डीसीपी ने मीडिया से किया।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”883551516″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews